Indore news: क्या भोपाल के बाद इंदौर में BRTS हटाने का प्लान?, महापौर ने कही ये बात

MP की मोहन यादव सरकार ने ट्रैफिक को लेकर खास प्लान तैयार किया है, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में ट्रैफिक सुधार को लेकर रणनीति तैयार की गई है। ट्रैफिक की सर्वाधिक समस्या प्रमुख तौर पर उन शहरों में सामने आ रही है, जहां BRTS बनाया गया है।

इसी को देखते हुए मोहन यादव सरकार की ओर से अब अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों में ट्रैफिक सुधार को लेकर खास प्लान भी तैयार किया गया है।

Indore

इंदौर का बीआरटीएस देश का मॉडल है

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बीआरटीएस की उपयोगिता को लेकर पूछे गए एक सवाल पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर का बीआरटीएस देश का मॉडल है। हम देश में बीआरटीएस की उपयोगिता के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इसे हटाने को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है, और ना ही हम इस विषय में कोई चर्चा करना चाहते हैं। भोपाल के बीआरटीएस को हटाने के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के बाद इंदौर के बीआरटीएस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच महापौर का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भोपाल में हटाया जाएगा BRTS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ BRTS भोपाल एवं VIP रोड भोपाल के चौड़ीकरण के संबंध में बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीआरटीएस से पैदा हुई अनेक समस्याओं के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सर्वसम्मति से भोपाल के बीआरटीएस को चरणबद्ध रूप से हटाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा। स्थानीय परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। बीआरटीएस के स्थान पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: मैदान में उतरकर महापौर ने जाना बाजारों का हाल, अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+