MP : शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया कांड, दूल्हे के परिवार में मचा हड़कंप

इंदौर, 2 अगस्त: प्रदेशभर में इन दिनों एक गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है, जो मजबूर और भोले भाले लोगों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता है, एक ऐसा ही मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पीथमपुर से निकलकर सामने आया है, जहां दिव्यांग व्यक्ति को शादी का झांसा देकर गिरोह ने उसकी शादी करा दी, वहीं शादी के महज दो दिन बाद ही शातिर दुल्हन दो लाख रुपए लेकर भाग गई.

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

ये पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पीथमपुर से निकलकर सामने आया है, जहां गिरोह ने दिव्यांग व्यक्ति को अपना टारगेट बनाते हुए, उसे शादी का झांसा दिया, और उसकी शादी करवा दी. वहीं शादी के महज दो दिन बाद शातिर दुल्हन 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गई. इस घटनाक्रम का पता जैसे ही लड़के और उसके परिजनों को चला वैसे ही हड़कंप मच गया.

कई लोगों को गिरोह ने बनाया शिकार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एक व्यक्ति है जो दिव्यांग है, इसका एक पैर और हाथ खराब है, इसको उज्जैन के महिला और पुरूष ने दो लाख रुपए में इसकी शादी तय की, और इसके बाद दो लाख रुपए ले लिए गए, वहीं दो दिन साथ रहने के बाद महिला फरार हो गई थी, आरोपियों ने इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश में इन दिनों शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. वहीं हाल ही में एक ऐसा ही मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पीथमपुर से निकलकर सामने आया है, जहां दिव्यांग व्यक्ति को शादी का झांसा देकर गिरोह ने उसकी शादी करा दी, वहीं शादी के महज दो दिन बाद ही शातिर दुल्हन दो लाख रुपए लेकर भाग गई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+