Indore news: महिलाओं को परेशान करने वाला सिरफिरा पकड़ाया, लोगों ने ली चैन की सांस
इंदौर के विजय नगर में स्थित कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां कॉलोनी में बदमाश के आतंक से रहवासी परेशान नजर आ रहे थे। पुलिस में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रेस कर हिरासत में लिया है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्कीम नंबर 78 में रात में घूमने वाले और दहशत फैलाने वाले बदमाश को पुलिस में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रेस कर हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान श्रीकांत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया थाना सिंहपुर जिला सतना वर्तमान निवास मालवीय नगर विजय नगर इंदौर के रूप में हुई है। शहर के विजय नगर में स्थित कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां एक कॉलोनी में बदमाश के आतंक से रहवासी परेशान नजर आ रहे थे। गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं और लड़कियों के साथ सिरफिरा गलत हरकत करके भाग जाता है, जहां लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद जब रहवासियों में सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सिरफिरा नजर आया था।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि, सिरफिरा दीवार कूदकर लोगों के घरों में घुस जाता है, जहां गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं का गला दबाता है, और अश्लील हरकत करके भाग जाता है। महिलाएं कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह गलत हरकत करके भाग जाता है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी कॉलोनी में पहुंचे थे, और सिरफिरे की तलाश की थी, जहां अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने सिरफिरे को खोजने का प्रयास किया था, लेकिन सिरफिरा पुलिस के हाथ नहीं आया था। वहीं अब पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले से दर्ज हैं प्रकरण
बदमाश के विरुद्ध थाना विजयनगर और थाना खजराना में छेड़छाड़ तथा चोरी व घरों में घुसकर छेड़छाड़ करने संबंधी कुल 8 प्रकरण पूर्व से दर्ज है, पिछले 3 दिनों से बदमाश रात्रि में स्कीम नंबर 78 में मकानों में घुस कर दहशत फैला रहा था, जिससे क्षेत्र की महिलाएं और आम आदमी काफी परेशान और भयभीत हो गए थे। आरोपी श्रीकांत ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया, और पूर्व में की गई घटनाएं भी स्वीकार की है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: छत पर सो रही महिलाओं को टारगेट बना रहा सिरफिरा, गलत हरकत से लोग परेशान












Click it and Unblock the Notifications