Indore news: छत पर सो रही महिलाओं को टारगेट बना रहा सिरफिरा, गलत हरकत से लोग परेशान
इंदौर में गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं और लड़कियों के साथ सिरफिरा गलत हरकत करके भाग जाता है.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर में स्थित कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक कॉलोनी में बदमाश के आतंक से रहवासी परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं और लड़कियों के साथ सिरफिरा गलत हरकत करके भाग जाता है, जहां लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद जब रहवासियों में सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सिरफिरा नजर आया। वहीं अब रहवासियों ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि, सिरफिरा दीवार कूदकर लोगों के घरों में घुस जाता है, जहां गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं का गला दबाता है, और अश्लील हरकत करके भाग जाता है। महिलाएं कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह गलत हरकत करके भाग जाता है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी कॉलोनी में पहुंचे, और सिरफिरे की तलाश की, जहां अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने सिरफिरे को खोजने का प्रयास किया है, लेकिन सिरफिरा फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं आया। उधर, रहवासियों ने भी अपने स्तर पर रात्रि गश्त शुरू कर दी है, जहां रहवासी भी सिरफिरे की तलाश में जुटे हुए हैं।
लोगों में डर का माहौल
शहर के स्कीम नंबर 78 स्थित जिस कॉलोनी में सिरफिरा बदमाश आतंक मचा रहा है, वहां कॉलोनी की महिलाओं और अन्य लोगों में डर का माहौल है। रात के अंधेरे में निकलने वाला यह सिरफिरा घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत को अंजाम देता है। पहले तो मामला सामने आने के बाद लोग इसे अफवाह समझ रहे थे, लेकिन जैसे ही सीसीटीवी फुटेज सामने आए, वैसे ही लोगों को इस बदमाश के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद रहवासियों ने पुलिस के साथ मिलकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Indore में फिर हेरा फेरी, महिला ने पैसा डबल करने का लालच देकर ठगे लाखों रुपए












Click it and Unblock the Notifications