सामाजिक न्याय पखवाड़े का हुआ समापन, BJP कार्यकर्ताओं ने किया शहीदों के परिवारों का सम्मान

इंदौर, 20 अप्रैल: 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतिम दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महान देशभक्त और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सविता अखंड, नगर उपाध्यक्ष प्रणव मंडल समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

indore

शहीदों के परिवार का किया सम्मान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम कार्यकर्ता सन 1994 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के निवास पर पहुंचे, यहां विजयवर्गीय ने शहीद गौर के परिजनों से भेंट की, साथ ही इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद स्वर्गीय कर्नल गौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर के लगभग 10 शहीदों के परिवार में जाकर वीर माताओं को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया.

देश भर में चल रहा बीजेपी का कार्यक्रम

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर सारे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लें, ये इच्छा प्रकट की थी. इसलिए माननीय नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सारे देश के अंदर जितने भी हमारे ऐसे नेता जिन्होंने देश के लिए स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया, अपने प्राणों की आहुति दी उन सब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना, और शहीद परिवारों के घर पर जाकर उनका भी सम्मान करना यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का सारे देश में चल रहा है, उसी के अंतर्गत आज हम लोगों ने सारे शहर के अंदर जितनी भी प्रतिमाएं थी उन सभी प्रतिमाओं पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया है, आज कुछ शहीदों के घर भी हम जाएंगे और उनके परिवारों का सम्मान करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+