BJP का मिशन नगर निकाय चुनाव, जल्द होगा 'बूथ विजय संकल्प अभियान' का आगाज!

इंदौर, 6 जून: नगरी निकाय चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अब चुनावी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां बीजेपी कार्यालय पर लगातार बैठकों का दौर जारी है. इस बीच जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई, उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया. इस दौरान बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता मौजूद रहे कुल मिलाकर देखा जाए, तो नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार मंथन करती नजर आ रही है ऐसे में बीजेपी कार्यालय पर बैठकों का सिलसिला जारी है.

indore

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया बैठक को संबोधित

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे कहां करते थे कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव दुर्लभ है, जिनकी निष्ठा व्यक्ति में नहीं संगठन व पार्टी के तत्वों पर है. साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव युद्ध की तरह है, और युद्ध के समय एक विशेष शक्ति की आवश्यकता होती है. हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मिलकर प्रत्याशियों एवं एक दूसरे का आत्मविश्वास बढ़ा कर पार्टी को विजय दिलाने का कार्य करना है.

घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची का परीक्षण

बैठक में नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा की, नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को विजय बनाने के लिए क्या-क्या नवाचार किए जा सकते हैं, इस ओर विचार करने की आवश्यकता है. साथ ही घर-घर जाकर हमें मतदाता सूची का परीक्षण करना चाहिए, और वार्ड स्तर पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर के मतदाताओं से सतत संपर्क करने की आवश्यकता है..

बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत होगी

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, 10 जून से बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें प्रत्येक बूथ पर जनप्रतिनिधि नगर पदाधिकारी एवं बूथ के कार्यकर्ता एकत्रित होकर झंडे, बैनर, ढोल ढमाकों के साथ चुनाव का शंखनाद करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+