MP में महापौर प्रत्याशी का कॉमन मैन अंदाज, यात्री बस में सवार होकर लोगों से की बात!

इंदौर, 1 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम चुनाव की हलचल है, जहां नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अब अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पुष्यमित्र भार्गव का कॉमन मैन अंदाज भी इस दौरान देखने मिला, जहां पुष्यमित्र भार्गव ने आई बस में सफर कर जनता का हाल जाना.

युवाओं से की विकास के विजन पर चर्चा

युवाओं से की विकास के विजन पर चर्चा

कॉमन मैन की तरह संघर्ष करते हुए महापौर प्रत्याशी तक का सफर तय करने वाले पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों नगर निगम चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, जहां पुष्यमित्र शहर की जनता से विकास के विजन पर बात करते भी नजर आते हैं. वहीं पुष्यमित्र भार्गव ने अपने जनसंपर्क अभियान को अलग दिशा देते हुए, आई बस की सवारी की, जहां पुष्यमित्र ने युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के व्यक्ति के पास बैठकर शहर के विकास के विजन पर चर्चा भी की, इस दौरान बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को अपने बीच पाकर आई बस में सवार यात्रियों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा था.

चुनाव प्रचार में जुटे हैं पुष्यमित्र भार्गव

चुनाव प्रचार में जुटे हैं पुष्यमित्र भार्गव

बीजेपी के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों चुनाव प्रचार के मैदान में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, जहां पुष्यमित्र भार्गव ने कॉमन मैन अंदाज में आई बस की सवारी की है, साथ ही शहर की जनता से मन की बात की, वहीं अब भार्गव का ये कॉमन मैन अंदाज जनता के कितना पसंद आता है, ये आने वाला वक्त बताएगा.

पौधारोपण कर लिया संकल्प

पौधारोपण कर लिया संकल्प

प्रदेश भाजपा के आव्हान पर ग्रीन संकल्प अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित शिव मंदिर पर भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद प्रत्याशियों ने एक साथ पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरा भरा रखने के साथ क्षेत्र के विकास का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़े- मिशन मालवा पर महाराज सिंधिया, नगर निगम चुनाव के रण में भरेंगे हुंकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+