ये हैं MP में BJP के सबसे SMART महापौर कैंडिडेट, चुनाव प्रचार के बीच सादगी भरे अंदाज की चर्चा!

इंदौर, 16 जून: बीजेपी ने देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर पुष्यमित्र भार्गव का नाम बतौर महापौर प्रत्याशी घोषित किया है, जहां अब कॉमन मैन की तरह चुनाव मैदान में नजर आ रहे पुष्यमित्र भार्गव की सादगी भरा अंदाज जनता को खूब पसंद आ रहा है, वहीं हर तरफ बीजेपी के स्मार्ट कैंडिडेट की चर्चा भी जोरो पर है. समय के साथ-साथ अब सियासत का ट्रैंड भी बदलता चला जा रहा है, जहां अब एक बार फिर कॉमन मैन की सियासत में एंट्री हो रही है. वहीं इन दिनों प्रदेशभर में इंदौर से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां सामान्य परिवार से निकलकर अब सियासत में दस्तक देने वाले पुष्यमित्र भार्गव की सादगी भरा अंदाज जनता को खूब भा रहा है. इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी बनने की तरफ अग्रसर इंदौर के हर कौने में बीजेपी के स्मार्ट कैंडिडेट की चर्चा भी जोरो पर है.

इंदौर से भोपाल तक स्मार्टनेस के चर्चे

इंदौर से भोपाल तक स्मार्टनेस के चर्चे

बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव की स्मार्टनेस के चर्चे इंदौर से लेकर राजधानी भोपाल तक हैं, जहां हाल ही में इंदौर आए प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी पुष्यमित्र भार्गव की जमकर तारीफ की थी. इसी के साथ बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी पुष्यमित्र भार्गव को बधाई दी है.

दिग्गजों से मेल मुलाकात का सिलसिला

दिग्गजों से मेल मुलाकात का सिलसिला

बीजेपी ने जैसे ही पुष्यमित्र भार्गव को अपना महापौर प्रत्याशी बनाया, वैसे ही वे संगठन के दिग्गजों से लेकर एबीवीपी के अपने पुराने साथियों तक से मेल मुलाकात करने निकल पड़े, जिसका परिणाम ये रहा की महज दो दिन में ही पुष्यमित्र भार्गव ने संगठन के दिग्गजों से लेकर जनता का दिल जीतने तक में सफलता भी हासिल की है.

जनता का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण

जनता का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण

बीजेपी के कॉमन मैन यानि महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी सादगी भरे अंदाज से जनता का दिल तो जीत लिया है, लेकिन वे अब जनता का विश्वास जीतने में कितना कामयाब हो सकेंगे. ये आने वाले निगम चुनाव के परिणाम बताएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+