BJP के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इंदौर, 19 अगस्त : भाजपा के पितृ पुरूष, कुशल संगठक, वरिष्ठ नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर शांतिपथ, डीआरपी लाईन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, गोपीकृष्ण नेमा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, वरिष्ठ नेता प्रमोद टंडन, सूरज कैरो, अश्विनी शुक्ला, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, संदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जहां सभी ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

indore

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, आज हम राजनीति में जिस स्थान पर हैं, उसके पीछे श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जैसा व्यक्तित्व है। आज भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जैसे कार्यकर्ता के परिश्रम एवं संगठन कुशलता के कारण खड़ी हुई है। हमें यह चिंतन मनन करना चाहिए कि, हम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के मूल्यों को कितना आत्मसात करते हैं।

वह मानव शिल्पी थे

इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन को सुशासन एवं लोक कल्याण के लिए समर्पित किया, उसके लिए हम उनके सदैव उनके आभारी रहेंगे। वह मानव शिल्पी थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि हम शासन नहीं सेवा करते हैं, इसलिए यदि हम देश एवं संगठन के उत्थान के लिए कार्य करें तो यही उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो भाजपा के पितृ पुरूष, कुशल संगठक, वरिष्ठ नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर शांतिपथ, डीआरपी लाईन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने पितृ पुरूष, कुशल संगठक, वरिष्ठ नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+