Indore में BJP के स्थापना दिवस की तैयारी, कार्यकर्ता को खास संदेश देंगे PM MODI

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है, और प्रत्येक बूथ पर इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

indore

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, और ऐसे में संगठन स्थापना दिवस के जरिए कार्यकर्ताओं को खास संदेश देने की कोशिश करेगा। इसी के मद्देनजर 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है, और प्रत्येक बूथ पर इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिलेगा, तो सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तक पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।

कुछ इस तरह मनेगा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा दल है और 16 राज्यों में उसकी सरकारें हैं। पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद तक पार्टी के कार्यकर्ता पदस्थ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की सरकार ने देश को सुशासन देते हुए दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है और प्रत्येक बूथ पर इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि इस दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिलेगा, तो सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तक पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।

पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, नगर में बूथ सशक्तीरण अभियान चल रहा है। इस दौरान बूथों को डिजिटल बनाया जा रहा है, तो पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं। इस दिशा में कुछ काम बाकी है और जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी ने अपने संगठन तंत्र की जो नेटवर्किंग की है, उसका प्रकटीकरण भी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर होगा। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने आगे कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान जो विस्तारक निकले हैं, वे 5 अप्रैल को बूथों पर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 6 अप्रैल को सभी बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा, एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ता भी अपने विचार रखेंगे।

ये भी पढ़े- MBA Chai Wala की बढ़ी मुसीबत, Indore की फ्रेंचाइजी ने पुलिस से की ये शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+