दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, जिंदा जला युवक!
इंदौर, 6 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित भेरु घाटे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पिकअप से टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक सवार युवक जिंदा जल गया. वहीं युवक के साथ बाइक पर सवार उसकी बहन और भांजे-भांजी की भी मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां पुलिस टीम में ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाइक से अलग किया. हादसे के बाद महिला और तो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ समय बाद इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.

हादसा जिसने भी देखा वह सहम गया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया. देखते ही देखते पिकअप की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक सवार युवक मौके पर ही चल गया. आग इतनी भीषण थी कि, युवक को बचाने का भी कोई मौका नहीं मिला. वहीं बाइक पर युवक के साथ बैठी उसकी बहन और भांजे-भांजी भी इस हादसे का शिकार हो गए.
हादसे के बाद फरार हो गया पिकअप चालक
सड़क हादसा होते ही मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पिकअप चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरु घाट उतार की है, जहां पिकअप ने बाइक को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक में आग लग गई, और पूरा हादसा हो गया.












Click it and Unblock the Notifications