MP : सांवेर को मिली सौगात, सरकारी कॉलेज में छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

सांवेर विधानसभा में शासकीय महाविद्याल के लैब भवन का लोकार्पण किया गया, तो वहीं नवीन भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इन दिनों सांवेर विधानसभा को लगातार विकासकार्यों की सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर सांवेर विधानसभा में शासकीय महाविद्याल के लैब भवन का लोकार्पण किया गया, तो वहीं नवीन भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से सांवेर को एक और बड़ी सौगात मिली है, जहां राज्य शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालय सांवेर के लिये स्वीकृत 1 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत से दो मंजिला नवीन कम्प्यूटर लैब का निर्माण, बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण एवं पुराने भवन का रिनोवेशन कार्य किया गया है।

indore

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री तुलसी सिलावट ने शासकीय महाविद्यालय सांवेर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, मंत्री प्रतिनिधि और समाजसेवी अशोक गोयल, कौटिल्य एकेडमी के एमडी श्रीद्धांत जोशी समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ सांवेर के विधायक और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से 3 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं हेतु 6 अतिरिक्त कक्षों के नवीन भवन की स्वीकृति मिली है, जिसका भूमिपूजन भी मंत्री द्वारा किया गया।

लगातार मिल रही सांवेर को सौगात

सांवेर विधानसभा को इन दिनों लगातार सौगात मिलती चली जा रही है, जहां मंत्री तुलसी सिलावट अपनी विधानसभा सांवेर को अलग-अलग तरह की सौगात देते चले जा रहे हैं, हाल ही में सांवेर को सड़क और अन्य सुविधाओं की सौगात मिली थी तो वहीं अब सांवेर में शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन हुआ है। साथ ही शासकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है। इस दौरान कार्यक्रम में तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़े- CM Shivraj से मिले मंत्री तुलसी सिलावट, बताई 2 साल की विभागीय उपलब्धियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+