Bharat jodo yatra : ओंकारेश्वर दर्शन करेंगे Rahul Gandhi, आदिवासी लोकनृत्य के साथ होगा स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश आने वाले हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा जिले में भी आएगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओमकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत आदिवासी नृत्य के साथ करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही राहुल गांधी को आदिवासी प्रतिक चिन्ह यानी तीर और कमान भेंट किया जाएगा।

आदिवासी नृत्य के साथ किया जाएगा स्वागत

आदिवासी नृत्य के साथ किया जाएगा स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, खेरदा में राहुल गांधी का स्वागत आदिवासी नृत्य के साथ किया जाएगा, जहां 20 से ज्यादा आदिवासी कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देंगे। खेरदा में ही यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा, जिसे लेकर स्थान का चयन भी कर लिया गया है। उधर, राहुल गांधी की एंट्री से पहले सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जहां अब जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में आने वाले हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है तो वहीं राहुल गांधी की भारत यात्रा से आदिवासी समाजजनों को भी जोड़ा जाएगा, जहां इसके लिए कांग्रेस ने लगभग 4 लाख से ज्यादा आदिवासी समाजजनों को यात्रा में शामिल कराने की तैयारी पूरी कर ली है। आदिवासी समाज जनों को यात्रा में खरगोन से इंदौर के बीच शामिल किया जा सकेगा, जहां अलग-अलग जिलों से उप यात्राओं के जरिए आदिवासी समाज जन भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे।

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी

कांग्रेस नेताओं की माने तो खरगोन से इंदौर के बीच लगभग चार लाख से ज्यादा आदिवासी समाज जनों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा जाएगा, जहां बड़वानी के समाज जनों को सनावद में तो वहीं खरगोन के समाज जनों को देश गांव में यात्रा में शामिल किया जाएगा। उधर, अलीराजपुर और झाबुआ से आने वाले आदिवासी समाज जनों को इंदौर में यात्रा का हिस्सा बनाया जाएगा। यह सभी समाज जन अलग-अलग जिलों से उप यात्राओं के जरिए मुख्य यात्रा तक पहुंचेंगे। उधर, आदिवासी अंचलों से निकलने वाली उप यात्राओं को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+