Indore में BJP नेताओं ने दी राहुल गांधी को चेतावनी, कमलनाथ के साथ नहीं मिलेगी खालसा स्टेडियम में एंट्री

प्रकाश पर्व के अवसर पर खालसा स्टेडियम में सजे दीवान पर मत्था टेकने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सम्मान को लेकर सिख कीर्तनकार की ओर से जताई गई नाराजगी के बाद अब सिख समाजजनों में गुस्सा है, जहां इस मामले पर सियासत का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। इस बीच बीजेपी नेताओं ने जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर इंदौर आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चेतावनी दी है, जहां बीजेपी नेताओं ने कहा कि, यदि राहुल गांधी अपने साथ कमलनाथ को लाएंगे तो वह काले झंडे दिखाएंगे और स्टेडियम में घुसने नहीं देंगे।

indore

कमलनाथ को यात्रा से हटाने की मांग

भाजपा के पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा और मनजीत सिंह भाटिया मिन्नी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में मोदी जी द्वारा गढ़े नए और विकसित भारत को देख रहें है। वो देख रहे है पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने गांव-गांव में सड़कों का नेटवर्क बिछा दिया, बिजली और रसोई गैस पहुंचा दी। सफाई का मंत्र देकर स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार कर दिया। डिजीटल भारत को दुनिया की ताकत बना दिया। इस सबको ना चाहते हुए भी राहुल गांधी देख रहे है। सफेद दाढ़ी में अपनी उम्र दिखाते हुए राहुल गांधी इस यात्रा में नफरत को मिटाने की बात कर रहे है। हमारा राहुल गांधी से आग्रह है कि वे इसकी शुरुआत सिख समाज से नफरत कर हजारों निर्दोष सिखों को दंगे की आग में झोंकने वाले कमलनाथ को अपनी यात्रा से हटाकर करें।

काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे

इसके साथ ही बीजेपी नेता सुमित मिश्रा और मनजीत सिंह भाटिया ने कहा कि, राहुल गांधी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदौर में वे खालसा कॉलेज परिसर में रुकेंगे। हमारा उनसे आग्रह है कि वे पवित्र खालसा के नाम पर बने इस परिसर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दूर रखें। यदि राहुल गांधी खालसा परिसर में नफरत के इस सौदागर को साथ लेकर आने की कोशिश करेंगे, तो हम काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे, और स्टेडियम में घुसने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+