Bharat jodo yatra में लगे MODI MODI के नारे, Rahul Gandhi ने दिया ऐसा रिएक्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे, जहां से वे धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। बड़ा गणपति से निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सांवेर पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांवेर रोड पर दो युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए, जिन्हें देखकर राहुल गांधी रुक गए, और उन लड़कों को बुलाने की बात कही, तब तक दोनों ही लड़के वहां से भाग चुके थे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जहां विभिन्न मार्गों से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई।
Recommended Video

राहुल गांधी ने की साइकिलिंग
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के लिए रुके, जहां राहुल गांधी ने साइकिल चलाई। राहुल गांधी का अंदाज देख कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल संजय शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत तमाम कांग्रेस नेता नजर आ रहे थे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर मंच लगाए थे, जहां इन मंचों के माध्यम से राहुल गांधी का स्वागत किया जा रहा था।

उज्जैन आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन आने वाले हैं, जहां अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से होकर गुजरेंगे। उज्जैन में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण स्तर पर लोगों को पीले चावल देकर जनसभा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी, धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी की सभा में प्रियंका गांधी और अन्य दिग्गज नेता उपस्थित रह सकते हैं।

माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी
धार्मिक नगरी उज्जैन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले में एंट्री करेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश में यात्रा का आखिरी पड़ाव आगर जिला होगा, जहां से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी, आगर में भी यात्रा को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है, जहां लोगों को यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर में ब्रेक लेगी, और शाम को यात्रा की शुरुआत होगी।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications