'Bharat jodo yatra मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक होगी', कमलनाथ ने इंदौर में किया मंथन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश आने वाले हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए हैं, जहां वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। इंदौर आए कमलनाथ ने जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है, जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंथन किया गया है।

indore

मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ऐतिहासिक यात्रा मध्यप्रदेश में होगी भारत जोड़ो यात्रा की, भारत जोड़ो की यात्रा केवल राजनीतिक नहीं है, हमारे देश की संस्कृति, हमारे देश का संविधान बचाने की यात्रा है, और इससे हर कांग्रेस परिवार का सदस्य गण दिल से जुड़ेगा। किसी पर दबाव नहीं है, किसी को हमने आदेश नहीं दिया। यह आज सभी की पुकार है, और इसी से यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मंगलवार को पूरा दिन इंदौर में ही रहेंगे, जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+