MP: भंवर सिंह शेखावत के आरोपों का मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने दिया जवाब, ट्वीट कर लिखी ये बात

BJP के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। वहीं अब राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्वीट करते हुए भंवर सिंह शेखावत को जवाब दिया है।

indore

Recommended Video

      बजरंग दल पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पर बोला सीएम शिवराज ने हमला

      MP में इन दिनों सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां बीजेपी के खेमे में हलचल बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं इस हलचल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। वहीं अब राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्वीट करते हुए भंवर सिंह शेखावत को जवाब दिया है। कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने टि्वटर पर पोस्ट करते हुए भंवर सिंह शेखावत पर निशाना साधा है, जिसमें कई सारी बातों को लिखा है।

      दत्तीगांव ने लिखी ये बात

      कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता भँवर सिंह शेखावत जी का मेरे बारे में कथन प्राप्त हुआ। नकारात्मक वक्तव्य देना मेरे स्वभाव में नहीं है लेकिन हर चीज़ की सीमा होती है। शेखावत जी वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उनके द्वारा दिया गया ये बयान पूरी तरह असत्य और निराधार है और उनके कद को शोभा नहीं देता। उनके ऐसे बयान से पार्टी का कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है और विपक्ष को अनर्गल बयानबाज़ी का मौका मिलता है। या तो वे ऐसे बयान किसी के दबाव में दे रहे हैं या अस्वस्थ होने की वजह से संयम खो चुके हैं। दोनों ही सूरत में यह गैर ज़िम्मेदाराना बयानबाज़ी है और जल्द ही उन्हें क़ानूनी नोटिस प्राप्त होगा।

      संगठन के सामने रखी बात

      एमपी में इन दिनों सियासत का सिलसिला तेज है, जहां बीजेपी के बड़े नेताओं की लगातार नाराजगी सामने आ रही है, वहीं एक बार फिर वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने अपना पक्ष रखते हुए बेबाक बात मीडिया के सामने रखी है। सियासत के गढ़ इंदौर में इन दिनों पूर्व विधायक और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत लगातार संगठन के खिलाफ मुखर हो रहे हैं, जहां इसे लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए भंवर सिंह शेखावत का कहना है की उन्होंने संगठन के सामने अपनी बात रखी है, सभी को संगठन के सामने अपनी बात रखने का अधिकार है।

      ये भी पढ़े- Indore में BJP के बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज, संगठन को मिलेगी मजबूती

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+