Indore में BJP के बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज, संगठन को मिलेगी मजबूती

इंदौर में बूथ विस्तारक अभियान का आगाज हुआ. गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया।

indore

Recommended Video

      भोपाल: गृहमंत्री का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस के नेता हिंदुओं के अपमान का....

      मिशन 2023 को लेकर बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां 4 मई से 14 मई तक बीजेपी प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है। बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ पर तैनात किया गया। साथ ही बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बूथ विस्तारक अभियान का आगाज हुआ, जहां प्रदेश के गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया। बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां इस अभियान का आगाज किया गया। मिशन 2023 यानी आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ विजय संकल्प अभियान को काफी अहम माना जा रहा है।

      अभियान को लेकर हुई थी बैठक

      बुधवार को हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, प्रदेश संगठन निर्देशानुसार आगामी 4 मई से 14 मई 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस महाभियान को नगर में सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी वार्ड संयोजक, नगर, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे श्रीमती सविता अखंड, संदीप दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

      बीजेपी संगठन को मजबूत दी जाएगी

      नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, प्रत्येक वार्ड में दस-दस मतदान केंद्रों के क्लस्टर बनाए गए हैं, और उन क्लस्टर वाले मतदान केंद्रों पर अभियान के अंतर्गत प्रत्येक 1 क्लस्टर में 3 घंटे का एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे 3 सत्रों में विभाजित किया गया है बौद्धिक, भोजन एवं खेलकूद, खेलकूद में सभी देशी खेल जैसे कि कबड्डी ,खो-खो, सितोलिया, गिल्ली डंडा आदि सम्मिलित होंगे, कार्यक्रम में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता अपेक्षित होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह 4 मई से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज हो गया है, जहां अब बूथ विजय संकल्प अभियान बूथ स्तर तक चलेगा, और बूथ स्तर पर बीजेपी संगठन को मजबूत दी जाएगी।

      ये भी पढ़े- Indore news: सांवेर को मिली सौगात, मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से विकास पकड़ेगा रफ्तार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+