कलाकारों का कमाल, 6 लाख वेस्ट बोतल के ढक्कनों से बनाया PM MODI का खूबसूरत पोट्रेट

इंदौर, 17 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर वैसे तो देशभर में कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देश वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया, तो वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवाओं ने अपनी कला से बड़ा कमाल कर दिखाया है, जहां युवाओं की टीम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार पोट्रेट तैयार किया है। इस पोट्रेट को 6 हजार वर्ग फुट में तैयार किया गया है, जहां इस पोट्रेट को बनाने में 6 लाख उपयोग की हुई वोटर बोतलों के ढक्कन का इस्तेमाल किया गया है। इस पोट्रेट को बनाने में लगभग 150 से ज्यादा कलाकारों ने मेहनत की है।

कुछ इस तरह तैयार हुआ पोट्रेट

कुछ इस तरह तैयार हुआ पोट्रेट

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तैयार किया गया यह सुंदर पोट्रेट आर्ट स्टूडियो इंदौर की टीम ने बनाया है। वाटर बोतल के ढक्कन का उपयोग कर बनाई गई दुनिया की यह सबसे बड़ी पोट्रेट पेंटिंग है। इस पोट्रेट पेंटिंग ने विश्व रिकॉर्ड भी रचा है। टीम परिवर्तन के नाम से युवा कलाकारों की टीम ने लगभग 6 लाख वेस्ट बोतलों के ढक्कन का उपयोग कर 6 हजार वर्ग फुट में पीएम नरेंद्र मोदी की बेहद आकर्षक कलाकृति तैयार की है।

पोट्रेट तैयार करने का यह उद्देश्य

पोट्रेट तैयार करने का यह उद्देश्य

पीएम नरेंद्र मोदी के सुंदर पोट्रेट को तैयार करने वाली टीम के सदस्यों की मानें तो इस कला का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है कि, कैसे हर तरह के कचरे को विश्वस्तरीय कला में बदलकर इतिहास रचा जा सकता है। इसके माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहते हैं कि, उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को हम सभी के सामने रखा।

कला के जरिए किया असली नायकों को सलाम

कला के जरिए किया असली नायकों को सलाम

पीएम नरेंद्र मोदी के सुंदर पोट्रेट को तैयार करने वाली टीम के सदस्यों ने बताया कि, यह कला पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करने वाले सभी लोगों को आर्ट स्टूडियो इंदौर की तरफ से समर्पित है। इसी के साथ समाज के असली नायकों को भी सलाम करते हैं। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर के इन नए युवाओं ने बता दिया कि, आखिर क्यों इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है।

3 दिनों तक मेहनत करती रही टीम

3 दिनों तक मेहनत करती रही टीम

पीएम नरेंद्र मोदी के इस सुंदर पोट्रेट को बनाने में टीम ने काफी मेहनत की है, जहां इस रिकॉर्ड को बनाने में लगातार टीम 3 दिनों तक 24 घंटे काम करती रही, जिसका परिणाम रहा कि 13, 14 और 15 अगस्त को टीम परिवर्तन ने यह अनोखी अमूर्त पोट्रेट पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+