Indore में उत्साह से मनेगा रंगपंचमी का त्योहार, बजरबट्टू सम्मेलन में बिखरेगा हंसी का गुलाल

11 मार्च को बजरबट्टू सम्मेलन पूरे उत्साह के साथ शहर के टोरी कॉर्नर पर आयोजित किया जाएगा। बजरबट्टू सम्मेलन में हमेशा की तरह इस बार भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को अलग स्वरूप में तैयार किया जाएगा.

indore

Recommended Video

      इंदौर: 11 मार्च को आयोजित होगा बजरबट्टू,कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे मुख्य आकर्षण

      होली का त्योहार अब नजदिक है, ऐसे में रंगों के रंगा रंग कार्यक्रमों के आयोजनों की तैयारियों शुरू हो चुकी है। मालवा अंचल की बात करें तो यहां होली के त्योहार का अपना अलग मजा होता है, जहां रंगपंचमी पर रंगारंग गैर लोगों को रंगों से सराबोर करती नजर आती है, तो वहीं रंगपंचमी से एक दिन पहले इंदौर में होने वाले हिंद मालवा बजरबट्टू सम्मेलन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. वहीं लंबे वक्त के बाद एक बार फिर इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें इंदौरी रंगों के त्योहार होली और रंगपंचमी को उल्लास के साथ मनाते नजर आएंगे।

      सम्मेलन की तैयारी पूरी

      हिंद मालवा बजर बट्टू सम्मेलन इंदौर में होली और रंगपंचमी के पर्व पर होने वाला ऐसा आयोजन है, जिसका इंदौरियों को पूरे साल इंतजार रहता है। वहीं अब इंदौरियों का ये इंतजार पूरा होने जा रहा है, जहां 11 मार्च को बजरबट्टू सम्मेलन पूरे उत्साह के साथ शहर के टोरी कॉर्नर पर आयोजित किया जाएगा। बजरबट्टू सम्मेलन में हमेशा की तरह इस बार भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को अलग स्वरूप में तैयार किया जाएगा, जहां विजयवर्गीय के साथ शहर के जनप्रतिनिधि और पत्रकार भी अलग स्वरूप में नजर आएंगे। बजरबट्टू सम्मेलन के संयोजक अशोक चौहान चांदू बताते हैं की बजरबट्टू सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां 11 मार्च को आयोजित होने वाले बजरबट्टू सम्मेलन के दौरान कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

      इंदौरियों में अच्छा खासा उत्साह

      बजरबट्टू सम्मेलन में हर बार की तरह इस बार भी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। साथ ही स्वच्छता का खास संदेश भी दिया जाएगा। हिंद मालवा बजरबट्टू सम्मलेन में इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कभी चाणक्य तो कभी छत्रपति शिवाजी और जादूगर के स्वरूप में नजर आ चुके हैं। वहीं अबकी बार विजयवर्गीय किस स्वरूप में बजरबट्टू सम्मेलन में शामिल होंगे ये तो फिलहाल सस्पेंस है, लेकिन लंबे वक्त के बाद आयोजित हो रहे हिंद मालवा बजरबट्टू सम्मेलन को लेकर इंदौरियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

      ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का क्रेज, खचाखच भरा रहेगा होलकर स्टेडियम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+