कुंवारा और बैंक खाता न होने के कारण बाबा रामदेव को नहीं मिला था अमेरिका वीजा
अमेरिका ने बाबा रामदेव को कुंवारा और बैंक खाता न होने की वजह से वीजा देने से मना कर दिया था।
इंदौर। पतजांलि समूह के प्रमुख बाबा रामदेव को एक बार अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया था। अमेरिका ने वीजा न देने के पीछे तो वजह बताई थी वो हैरान करने वाली है।

अमेरिका ने बाबा रामदेव को कुंवारा और बैंक खाता न होने की वजह से वीजा देने से मना कर दिया था। पर बाद में अमेरिका ने उन्हें 10 साल के लिए वीजा दे दिया था। बाबा रामदेव न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित कर चुके हैं।
इस बात का खुलासा बाबा रामदेव ने इंदौर में चल रही ग्लोबल इंवेस्टर समिट के दौरान किया। उन्होंने कहा कि पहले वीजा नहीं दिया और बाद में वीजा ऑफर किया गया।
उन्होंने कहा कि पहली बार जब अमेरिका के लिए वीजा का आवेदन किया तो उन लोगों ने कहा कि बाबाजी आपके पास बैंक खाता नहीं है। जोकि अभी भी मेरे पास नहीं है और आप शादीशुदा नहीं हैं।
बाबा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने वीजा के लिए साल में आवेदन में किया था। उन्होंने आगे कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ में मुझे कार्यक्रम के लिए बुलाया गया तो उन्होंने मुझे 10 साल के लिए वीजा ऑफर किया।












Click it and Unblock the Notifications