Sulli Deals :मुस्लिम महिलाओं की 'नीलामी' करने वाला ओंकारेश्वर बिहार से रखता है ताल्लुक, उगला घिनौना सच

इंदौर, 09 जनवरी: बुल्ली बाई ऐप के सरगना नीरज बिश्नोई के बाद अब सुल्ली डील ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस सादे कपड़ों में ओंकारेश्वर के घर पहुंची और उसे बात करने के बहाने गाड़ी में बैठाकर ले गई। ऐसे में घरवालों को उसकी गिरफ्तारी की भनक तक नहीं लगी। स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जिस वक्त ओंकारेश्वर को उठाया, उस वक्त उसके घर पर मां अतिरा और भाई मंडलेश्वर मौजूद थे। आइए जानते हैं क्या है सुल्ली ऐप और ओंकारेश्वर ठाकुर कौन है?

क्या है सुल्ली डील ऐप ?

क्या है सुल्ली डील ऐप ?

Sulli Deals एक ऐप है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उसे 'नीलामी' के लिए सूचीबद्ध किया जाता था। बिना अनुमति के ली गई इन तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। आरोपी 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर है, जो इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए विचार साझा करता था। उसने यह भी कबूल किया है कि उसने GitHub पर कोड विकसित किया था।

कौन है aumkareshwar thakur ?

कौन है aumkareshwar thakur ?

ओंकारेश्वर का परिवार पिछले 32 साल से इंदौर में रह रहा है। 9 साल पहले ये परिवार न्यूयॉर्क सिटी में शिफ्ट हो गया। परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पिता का नाम अखिलेश कुमार ठाकुर, भाई मंडलेश्वर ठाकुर और मां अतिरा हैं। वह अपने परिवार के साथ रहता है। पिता एक प्लास्टिक कंपनी में काम करते हैं। ओंकारेश्वर ने IPS अकादमी से 2017-2018 में बीसीए किया है। वह ऐप डेवलपर था। भाई मंडलेश्वर टीसीएस में काम करता है।

ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था ओंकारेश्वर, उगले राज

ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था ओंकारेश्वर, उगले राज

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुल्ली डील्स के ऐप क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया था कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और एक धर्म विशेष की महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने की मंशा रखता था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि सुल्ली डील केस में उसके अलावा दूसरे लोग भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+