Indore News: पुलिस थाने पर होने जा रही है वाहनों की नीलामी, जल्द करें आवेदन
इंदौर के थाना संयोगितागंज में जप्त कुल 123 दो पहिया वाहन एवं 04 चार पहिया वाहन कुल 127 वाहन थाना परिसर संयोगितागंज इन्दौर में जिस हालत में रखे हैं। वह 19 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11 बजे थाना संयोगितागंज इन्दौर में खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जायेंगे।
वाहनों की सूची एवं नीलामी की शर्ते आवेदन फार्म के साथ प्रदाय की जायेगी। आवेदन फार्म संबंधित थाने से प्राप्त किये जा सकेंगे।

कुछ ऐसी है पूरी प्रक्रिया
वाहन क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति फार्म की राशि 100 रुपये का पोस्टल आर्डर जो पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-03 के नाम से देय होगा, थाना संयोगितागंज इन्दौर में जमा कर नीलामी हेतु निर्धारित आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण भरे हुये आवेदन फार्म प्रतिभूति राशि के डिमांड ड्राफ्ट सहित थाना संयोगितगागंज में 18 अक्टूबर 2024 के शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकेंगे।
शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा
आवेदन पत्र का शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा। नीलामी पश्चात उच्चतम बोली लगाने वाले बोलीकर्ता की बोली राशि तत्काल जमा करनी होगी, उसके उपरांत ही वाहन प्रदाय किया जायेगा। बोली आफसेट मूल्य से अधिक होना अनिवार्य है। नीलामी संबंधित समस्त अधिकार कमेटी का होगा एवं कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय अंतिम मान्य होगा।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के अलग-अलग थानों पर बड़ी संख्या में नीलामी के वाहन रखे हुए हैं, जहां अब धीरे-धीरे इन वाहनों की नीलामी की जाएगी। समय-समय पर वाहनों की नीलामी का कार्य किया जाता है, जहां नीलामी में बड़ी संख्या आवेदनों की पहुंचती है। अबकी बार भी संयोगितागंज थाने में होने वाली नीलामी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि संयोगितागंज थाने में होने वाली नीलामी के दौरान कितने वाहन नीलाम हो पाते हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: जोरदार धमाका होते ही घरों पर होने लगी पत्थरों की बारिश, छत उखड़ी, मकान टूटे












Click it and Unblock the Notifications