MP News: सरकारी कार्यालय में बदला अटेंडेंस सिस्टम, कैसे लगेगी कर्मचारियों की हाजिरी, जानिए

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश अनुसार सितम्बर माह के प्रथम वर्किंग डे से कलेक्टर कार्यालय और सैटेलाइट भवन में बायोमेट्रिक द्वारा हाज़िरी सुनिश्चित की जाएगी। सभी शासकीय कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यालय उपस्थित होना होगा और अपने अंगूठे की निशानी दर्ज करानी होगी।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका कटारे ने बताया है कि, कलेक्टर कार्यालय सहित सैटेलाइट भवन में बायोमेट्रिक मशीन की स्थापना कर दी गई है। सभी शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय छोड़ते वक़्त भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

Indore

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा इंदौर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गये। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि, वे अपने कार्यालय में शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। वे कार्यालय में शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जायेगा। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर शासकीय सेवकों से कहा गया है कि, वे अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय सेवकों को निर्देशित किया है कि वे राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि, प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में दम दिखाएगा मानसून का मजबूत सिस्टम, झमाझम बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+