'अरविंद केजरीवाल की नहीं लोकतंत्र की गिरफ्तारी हुई', AAP कार्यकर्ताओं ने इंदौर में दिया धरना
इंदौर में आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा रीगल तिराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने हेतु अनुमति मांगी थी, जिसे जिला प्रशासन ने नकार दिया था।
आप कार्यकर्ता इससे आहत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, और अनुमति न देने का कारण पूछने लगे और वही धरने पर बैठ गए केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।

केन्द्र और राज्य सरकार के इस अलोकतांत्रिक और दमनकारी रवैये के विरोध में कार्यकर्ता सतत नारे लगा रहे थे। आप के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पीयूष जोशी ने कहा कि, गिरफ्तारी मात्र केजरीवाल की ही नहीं, लोकतंत्र की गिरफ्तारी हुई है, एवं विपक्ष के एक मज़बूत नेता को नहीं, अपितु संवैधानिक मर्यादा को भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार कर तार तार किया है।
जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि, भाजपा ने अपना तानाशाही, अहंकारी और अत्याचारी रूप देश के सामने रख दिया है, एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति भी न देना और उसका कारण तक भी न बता पाना आश्चर्यजनक है। प्रदर्शन में जिला सचिव राधेश्याम धीमान, उपाध्यक्ष सुमित जाजू, अजय लागू, अमित यादव, सीपी मित्तल, साजिद खान, नौशाद मंसूरी, सईद अहमद, शचिकांत बिरथरिया, ध्रुव सक्सेना, संदीप शर्मा, नवदीप शर्मा, सीमा यादव सहित अनेकों आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुछ ऐसा है मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की रात शराब घोटाले से जुड़े केस में अरेस्ट किया था। गुरुवार को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि था कि केजरीवाल सीएम पर से इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। हालांकि ईडी के द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका(PIL) दाखिल की।
ये भी पढ़े- Indore News: 'मुगालते दूर कर देंगे', कांग्रेस नेताओं की BJP को दो टूक












Click it and Unblock the Notifications