इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू, दावेदारों ने खटखटाए नेताओं के द्वार

इंदौर विकास प्राधिकरण में गोलू शुक्ला को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। शुक्ला की नियुक्ति के बाद अब प्राधिकरण के दो और उपाध्यक्ष पद समेत चार संचालकों के पद पर नियुक्ति के द्वार भी खुलते दिखाई दे रहे हैं.

indore

Recommended Video

    इंदौर नगर निगम को मिलेंगे ₹25 करोड़, सड़कों का होगा कायाकल्प

    मिशन 2023 अब नजदिक है, और ऐसे में सत्ता व संगठन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ नजर आ रहा है। इधर, अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब थोड़ा लेट ही सही लेकिन धीरे-धीरे निगम मंडल और प्राधिकरण में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया। सियासत के गढ़ इंदौर में भी इसी तरह की नियुक्ति की गई, जहां इंदौर विकास प्राधिकरण यानि आईडीए में गोलू शुक्ला को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। शुक्ला की नियुक्ति के बाद अब प्राधिकरण के दो और उपाध्यक्ष पद समेत चार संचालकों के पद पर नियुक्ति के द्वार भी खुलते दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए दावेदारों ने अपने-अपने आकाओं और संगठन पदाधिकारियों के द्वार खटखटाने शुरू कर दिए हैं।

    जल्द होगी अन्य नियुक्तियां

    सोमवार की शाम उन नेताओं के लिए बड़ी राहत बनकर आई जो लंबे वक्त से इंदौर विकास प्राधिकरण या निगम - मंडल में नियुक्ति की राह देख रहे हैं. यही वो शाम थी, जब भोपाल और इंदौर विकास प्राधिकरण समेत कुछ निगम - मंडलों में नियुक्तियों का फरमान जारी किया गया, जिसमें गोलू शुक्ला को इंदौर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उधर, शुक्ला के उपाध्यक्ष बनते ही समर्थकों ने जश्न बनाया, तो वहीं उन नेताओं के चेहरे पर भी मुस्कुराहट देखने मिली जो लंबे वक्त से आईडीए में उपाध्यक्ष और संचालक बनने की राह देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही इंदौर विकास प्राधिकरण में 2 और उपाध्यक्ष समेत 4 संचालकों की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिसके लिए संगठन ने विधायकों से नाम लेने शुरू कर दिए हैं।

    इंदौर शहर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा

    देखा जाए तो अब तक इंदौर विकास प्राधिकरण का जिम्मा अकेले जयपाल सिंह चावड़ा बतौर अध्यक्ष संभाल रहे थे, जहां उनके अब तक के कार्यकाल में इंदौर विकास प्राधिकरण ने कई ऐसे काम कर दिखाए हैं, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड हैं. वहीं अब इंदौर विकास प्राधिकरण में एक और एक ग्यारह यानि अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला की जोड़ी का दम देखने मिलेगा, जिनके प्रयासों से इंदौर शहर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।

    ये भी पढ़े- MP के लिए सौगात साबित हो रही विकास यात्रा, CM Shivraj बने विकास वाले मुख्यमंत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+