MP के लिए सौगात साबित हो रही विकास यात्रा, CM Shivraj बने विकास वाले मुख्यमंत्री

प्रदेश में विकास यात्राओं में अब तक 3861 करोड़ 38 लाख रूपये की राशि के 20 हजार 90 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। साथ ही 2446 करोड़ 40 लाख रूपये के 26 हजार 781 विकास कार्यों का लोकर्पण किया गया है।

indore

Recommended Video

      पौधारोपण संकल्प के 2 साल पूरे, सीएम ने कही ये बड़ी बात...

      प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास यात्रा के दौरान प्रतिदिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। 14 दिनों की विकास यात्रा में अब तक लगभग 2500 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा चुका है। इससे अधो-संरचनात्मक विकास के साथ आमजन का जीवन सुगम होगा। प्रदेश में विकास यात्राओं में अब तक 3861 करोड़ 38 लाख रूपये की राशि के 20 हजार 90 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। साथ ही 2446 करोड़ 40 लाख रूपये के 26 हजार 781 विकास कार्यों का लोकर्पण किया गया है। जनहित के कार्यों से क्षेत्रों का विकास तो हो ही रहा है, आमजन के जीवन में भी सुगमता आई है। प्रदेश में अब मात्र 4 हजार 709 गाँव में विकास यात्राएँ और निकाली जानी हैं।

      हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास

      हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास

      विकास यात्राओं में जन-प्रतिनिधियों द्वारा आमजन को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से अब तक वंचित किन्तु पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित किया जाकर मौके पर ही फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वंचित हितग्राहियों को त्वरित लाभान्वित ‍भी कर दिया जाए। विकास यात्राओं में विभिन्न जिलों द्वारा नवाचार कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

      ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम

      ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम

      प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंच रही है। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

      सीएम शिवराज बने विकास वाले मुख्यमंत्री

      सीएम शिवराज बने विकास वाले मुख्यमंत्री

      मध्यप्रदेश में लगातार जनता को विकास की सौगात मिलती नजर आ रही है, जिसके बाद अब आमजन शिवराज सरकार की सराहना करते दिखाई दे रहे हैं। उधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान की विकास वाले मुख्यमंत्री की छवि मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बनती नजर आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार विकास की सौगात प्रदेशवासियों को दे रहे हैं। इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग अभियानों के जरिए विकास की सौगात मध्यप्रदेश के आमजन को दे चुके हैं।

      ये भी पढ़े- Weather update: मालवा-निमाड़ में बढ़ने लगा गर्म हवाओं का पहरा, क्या अब भी होगा ठंड का यूटर्न, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+