फ्री फायर गेम खेलने में मशगूल था लड़का, पता ही नहीं चला और आ गई मौत
इंदौर, 5 सितंबर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हादसा हो गया जब ईट भट्टे पर बैठकर एक युवक अपने छोटे भाई के साथ मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इस दौरान युवक को जहरीले जानवर ने पैर में काट लिया। जहरीले जानवर के काटने के बाद युवक को अचानक घबराहट होने लगी। साथ ही युवक को पसीना आने लगा। यह देख छोटे भाई ने ईट भट्टा संचालक के भाई को सूचना दी, जिसके बाद ईट भट्टा संचालक का भाई युवक को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक ईट भट्टे पर एक युवक छोटे भाई के साथ मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। तभी अचानक युवक को पसीना आने लगा, और घबराहट हुई, जिसके बाद ईट भट्टा संचालक का भाई युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इंजेक्शन नहीं मिलने पर युवक को अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक को किसी जहरीले जानवर ने पैर में काट लिया, जिसके चलते यह पूरा घटनाक्रम हुआ। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच में जुटी है।

पैर में आई सूजन और होने लगी घबराहट
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया की, युवक दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास फ्री फायर गेम खेल रहा था। तभी उसने पैर लंबे किए और कुछ चुभने का एहसास होने की बात कही, जिसके कुछ समय बाद ही युवक के पैर में सूजन आ गई, और उसे घबराहट होने लगी। वहीं इसके बाद युवक खुद चलकर अस्पताल पहुंचा, जहां वह इलाज के लिए बैठे रहा और जैसे ही उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया वैसे ही उसने दम तोड़ दिया।

घटनाक्रम से इलाके में मचा हड़कंप
इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जहां घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है। संभवतः यह मामला किसी जहरीले जानवर के काटने के चलते हुई मौत का लग रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जहां ईट भट्टे पर काम करने वाले लोग भी घबरा गए।












Click it and Unblock the Notifications