Indore News: अनंत चतुर्दशी पर गौरवशाली परंपरा निभाएगा इंदौर, झांकी देखने जाएं तो इस बात का रखें ध्यान
इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह 17 सितंबर को निकाला जायेगा। इस चल समारोह के लिए व्यापक तैयारियां जारी है। इस संबंध में यहां कलेक्टर आशीष सिंह ने चल समारोह के दौरान निकलने वाली झांकियों और अखाड़ा संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि चल समारोह निर्धारित समय से शुरू हो। कानून व्यवस्था का पूरा पालन किया जाये।
बैठक में बताया गया कि, चल समारोह में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। चल समारोह में नशा करके आने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चल समारोह में ब्रीथ एनेलाइजर के माध्यम से जांच की जाएगी। चल समारोह में अनुमति प्राप्त बैण्ड को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।

बैठक में सभी झांकी संचालकों और अखाड़ा संचालकों को व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उनसे आग्रह किया गया कि वे समय, अनुशासन और नियम-कानून का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उनके विरुद्ध विभागीय जांच के लिए भी निर्देशित किया गया।
अखाड़ा संचालकों को निर्देश
बैठक में निर्देश दिये गए कि, अखाड़ों में अप्रशिक्षित व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जाये। झांकी के साथ जो अखाड़े रहते हैं प्रत्येक अखाड़े के साथ अधिकतम एक बैलगाड़ी एवं एक ठेला गाड़ी से अधिक वाहन नहीं रहे। यदि असीमित संख्या में घोड़ा गाड़ी, ठेले निकलते हैं तो उन्हें रोका जायेगा। हाथी, ऊँट आदि को सम्मिलित करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अखाड़े किस झांकी से संबंधित है, इसकी जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा रखी जायेगी। अखाड़े के सदस्यों द्वारा अखाड़े का नाम अंकित की हुई बनियान, पोशाक, बैज उपलब्ध करवाये जाये, जिससे अखाड़े के सदस्यों को पहचाना जा सकें। अखाड़े के सदस्यों को नियंत्रित करने की जवाबदारी खलीफा/उस्ताद की रहेगी।
अखाड़े में सम्मिलित व्यक्तियों द्वारा नशा या मद्यपान चल समारोह के दौरान नहीं किया जाये। यदि कोई व्यक्ति नशा करता हुआ पाया जाता है तो, संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उसे जुलूस से बाहर करने का अधिकार रहेगा। अखाड़े में धारदार हथियार लेकर चलना वर्जित होगा। अखाड़े के खलीफा तलवार को केवल प्रतीक के रूप में लेकर जुलूस में रहेंगे। तलवार के अतिरिक्त बनेटी व एक पटा तथा निर्धारित शस्त्र प्रत्येक अखाड़े को लेकर चलने की अनुमति रहेगी, जिसका प्रदर्शन किया जा सकेगा। अखाड़े या झांकियां में घातक हथियार किसी के पास पाया गया तो पुलिस द्वारा उसे जप्त किया जा सकेगा। ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का अखाड़े के सभी सदस्य पालन करें। समारोह के दौरान उनसे विवाद कर अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होने देना सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश दिए गए हैं कि, अखाडे जिस मिल की झांकी से संबंधित हो व उस मिल की झांकी के पास शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंच जाये ताकि झांकी समय पर निकाली जा सके, विलंब से निकलने वाले अखाड़ों की अनुमति नहीं दी जायेगी। प्रमुख मार्ग पर काफी संख्या में मंच लगते हैं तथा प्रत्येक अखाड़े के कलाकार हर मंच के सामने रूक कर अधिकतम समय तक प्रदर्शन करते रहते हैं तथा झांकी काफी देर तक रूक जाती है तथा दो झांकियों के बीच में काफी अंतर हो जाता है, इनके कारण जुलूस में विलंब होता है। सभी खलिफाओं का यह दायित्व होगा कि, वे अखाड़े के सदस्यों को यह समझाईश दें की किसी भी स्वागत मंच पर एक दो मिनिट से अधिक प्रदर्शन नहीं करें। स्वागत मंच पर माईक पर बोलने वाला व्यक्ति गरिमामय शब्दों का प्रयोग करें तथा अश्लील तथा फूहड़ गाने आदि नहीं बजायें। जुलूस में गेप होने की दशा में अखाड़ों को ज्यादा समय नहीं दिया जाये। मुंह से मिट्टी का तेल डालकर आग निकालने वाला खतरनाक प्रदर्शन तथा शरीर में धारदार हथियार लगाकर खून निकालने वाले प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। बैठक में अखाड़े के खलिफाओं को यह भी स्पष्ट किया गया कि अखाड़े में हाथी एवं ऊंट निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
निर्देश दिए गए कि, दुश्मनी को लेकर दलबंदी करने वाले अखाड़ों पर विशेष नजर रखी जाये। अखाड़े के संचालकों को यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि, ड्यूटी पर उपस्थित कार्यपालिक दण्डाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया तो उसे जुलूस से अलग कर दिया जायेगा, तथा बाद में अनुमति नहीं दी जायेगी।
ये भी पढ़े- Ganesh Chaturthi 2024: फोन पर भक्तों की अर्जी सुनते हैं चिंतामण गणेश, पूरी होती है मनोकामना
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications