Burhanpur में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, देशभर के 31 मेयरों ने मिलकर लिया ये फैसला

बुरहानपुर में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 52 वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय महापौर परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

indore

Recommended Video

      बुरहानपुर: अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन हुआ आयोजित,हुआ भव्य स्वागत

      मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से आए महापौर नजर आ रहे हैं, जहां हाल ही में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई है। बैठक संपन्न होने के बाद सभी महापौर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान सभी महापौर को शहर की सुंदरता खूब पसंद आई है। अखिल भारतीय महापौर परिषद में शामिल होने लगभग 23 के 14 राज्यों से 31 महापौर का दल बुरहानपुर पहुंचा है। इनमें जम्मू कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत अलग-अलग राज्यों के महापौर शामिल है। सभी महापौर बैठक के बाद शहर की कुंडी भंडारी जल प्रणाली समेत धार्मिक और पुरातन विरासत को देखने पहुंचे थे।

      जमकर की शहर की सराहना

      देश के अलग-अलग राज्यों से आए महापौर को बुरहानपुर की ऐतिहासिक विरासत खूब पसंद आई है। साथ ही शहर की मिलन सरिता की सभी महापौर ने खूब सराहना की है। देशभर से आए महापौर जब दरगाह ए हकीमी पहुंचे तो यहां सभी महापौर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी महापौर को वही भोजन परोसा गया जो सैयदना साहब करते हैं। इधर, सभी महापौर ने दरगाह मैनेजमेंट की जमकर सराहना की है। इसी के साथ सभी महापौर शहर के अलग-अलग स्थानों को देखने पहुंचे थे। बता दें कि शहर में 13 मार्च से अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है, जहां इस बैठक के चलती है देशभर के लगभग 14 राज्यों से 31 महापौर बुरहानपुर पहुंचे हैं।

      बुरहानपुर की महापौर बनी अध्यक्ष

      अखिल भारतीय महापौर परिषद की 52 वीं बैठक बुरहानपुर में आयोजित की गई, जिसमें नई परिषद के चुनाव भी संपन्न हुए, जहां बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय महापौर परिषद का अध्यक्ष चुना गया। महापौर परिषद की इस बैठक में देश के सभी नगर निकायों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। साथ ही अलग-अलग विषयों पर मंथन किया गया। इसके साथ महापौर अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर बुरहानपुर की हाल जानते भी नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बुरहानपुर में हुई अखिल भारतीय परिषद की बैठक में शामिल होने आए सभी महापौर को बुरहानपुर बेहद ही पसंद आया है।

      ये भी पढ़े- MP में मिलावट करने वाले हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग ने शुरू किया अभियान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+