केरल के बाद अब MP में मंकी पॉक्स की टेंशन, अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य अमला
इंदौर, 21 जुलाई: केरल में लगातार बढ़ रहे मंकी पॉक्स संक्रमण का डर अब देश के अन्य हिस्सों में भी देखा जा रहा है, जहां केरल के साथ-साथ अब देश के अन्य राज्यों में भी मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंकी पॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है, जो मुख्य रूप से वर्षा वन क्षेत्रों में पाई जाती है। इसके लक्षण सामान्यतः 3 से 4 सप्ताह में खत्म हो जाते हैं। यह वायरस मुख्य रूप से पशुओं से मनुष्यों में फैलता है। साथ ही यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी प्रवेश कर सकता है। इस वायरस के लक्षण तो वैसे सामान्य ही रहते हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह बेहद खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए मंकी पॉक्स को लेकर सावधानी रखने की बेहद आवश्यकता है।

अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य विभाग का मामला
केरल में लगातार बढ़ रहे मंकीपॉक्स संक्रमण को देखते हुए अब देश के अन्य राज्यों में स्वास्थ्य विभाग का मामला अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है, जहां लगातार टेस्टिंग की जा रही है, तो वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। केरल में बढ़ते मंकी पॉक्स के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट है, जहां लगातार लक्षण दिखने पर जांच कराई जा रही है, तो वहीं लोगों को सावधान रहने का संदेश भी दिया जा रहा है।

इन लक्षणों के दिखने पर रहना होगा सावधान
मंकी पॉक्स संक्रमण पर यदि एक नजर डालें तो यह संक्रमण मुख्य रूप से पशुओं में होता है, जहां यह पशुओं से मनुष्यों में भी प्रवेश कर सकता है, वहीं यह संक्रमण मनुष्यों से एक दूसरे में फैलता है, जहां नाक, आंख और मुंह के माध्यम से यह मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है। इतना ही नहीं किसी संक्रमित पशु के संपर्क में आने से भी यह संक्रमण फैल सकता है। मंकीपॉक्स के लक्षण सामान्यतः 3 से 4 सप्ताह में खत्म हो जाते हैं।

ये है मंकी पॉक्स के लक्षण
मंकीपॉक्स के लक्षणों की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से तेज बुखार आ सकता है। इसके साथ ही सिर दर्द, बदन दर्द और मांसपेशियों में अकड़न भी इसका मुख्य लक्षण है, जब भी यह लक्षण किसी मरीज में दिखाई दे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। साथ ही साथ डॉक्टर के निर्देश अनुसार उसकी जांच भी कराई जानी चाहिए, इसके साथ ही किसी भी पशु के संपर्क में आने के बाद साबुन से हाथ और शरीर जरूर साफ करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications