Weather update: लो भैया, अब होगी MP के इस जिले में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
इंदौर, 5 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत आसपास के जिलों में लंबे वक्त से झमाझम बारिश का इंतजार जारी था, जहां अब यह इंतजार खत्म होने की कगार पर है, क्योंकि मौसम विभाग ने इंदौर समेत मालवा निमाड़ अंचल के जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से छाया हुआ है, जिसके बाद अब प्रदेश के इंदौर उज्जैन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खंडवा जैसे जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में इस वक्त अच्छा सिस्टम छाया हुआ है, जिसके चलते झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसानों की चिंता भी होगी दूर
लंबे वक्त से बारिश नहीं होने के चलते किसानों की चिंता भी बरकरार थी, जहां अब मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आ रही है। किसानों की माने तो लंबे वक्त से बारिश नहीं होने के चलते उन्हें बोवनी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब बारिश के बाद वे अपने खेतों में एक बार फिर बोवनी कर सकेंगे।

जल्द ही अंचल में छा जाएगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जल्द ही मालवा निमाड़ अंचल में मानसून पूरी तरह से छा जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में आने वाले इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जैसे जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है।

फिलहाल छाए हुए हैं बादल
मालवा निमाड़ अंचल में फिलहाल मौसम पर नजर डालें तो बादल छाए हुए हैं, इसी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद लोगों में उम्मीद जगी है, जहां अब जल्द ही मालवा निमाड़ अंचल के जिलों में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications