Indore News: अक्षय बम के पीछे पड़ा कांग्रेस का उड़नदस्ता, पुलिस को बताई ये बात
सियासत के गढ़ इंदौर में भले ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, बावजूद इसके अक्षय बम सियासी घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे। लोकसभा चुनाव के वक्त नामांकन वापस लेकर कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाले अक्षय कांति बम की गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए हैं, बावजूद इसके पुलिस अब तक बम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं राज जोगी के नेतृत्व में निगरानी उड़न दस्ते ने अक्षय बम को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर खजराना पुलिस थाने के थाना प्रभारी सुजित श्रीवास्तव को सौंपा ज्ञापन।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
ज्ञापन में कहा है कि, सेंशन कोर्ट से बम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है, निचली अदालत द्वारा उसके एवं अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाए जाने के बाद अक्षय बम का गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। कांग्रेसजनों को सूत्रों से जानकारी लगी है कि, वारंट थाना खजराना पर भेजा जा चुका है तो अक्षय बम को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है?, वह देश से बाहर भाग सकता है, इसलिए उसका पासपोर्ट जप्त किया जाए, या पासपोर्ट निरस्त किया जाए। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए और धारा 307 के आरोपी अक्षय बम को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
इस पूरे मामला पर थाना प्रभारी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि, हमारी टीम अक्षय बम को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है। कई स्थानों पर छापे मार कार्रवाई भी की गई है। गिरफ्तारी वारंट हमें मिल चुका है। कानून अपना काम कर रहा है। सूचना मिलने पर शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: अक्षय बम पर नजर रखेगा कांग्रेसियों का उड़नदस्ता, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications