Indore News: अक्षय बम पर नजर रखेगा कांग्रेसियों का उड़नदस्ता, कुछ ऐसा है मामला

सियासत के गढ़ इंदौर में भले ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, बावजूद इसके अक्षय बम सियासी घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे।

लोकसभा चुनाव के वक्त नामांकन वापस लेकर कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाले अक्षय कांति बम की गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए हैं, बावजूद इसके पुलिस अब तक बम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जहां इसके विरोध में अब कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर करने के साथ ही उड़न दस्ता बनाकर अक्षय बम का पीछा करने और अक्षय बम की लोकेशन पुलिस को भेजने की बात कही है।

Indore

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, अक्षय बम की गिरफ्तारी के आदेश जारी होने के बावजूद अक्षय बम ने मतदान वाले दिन बूथ पर पहुंचकर वोट किया, जहां इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं अब कांग्रेस की ओर से अक्षय बम की लोकेशन खंगालने के लिए एक उड़न दस्ता तैयार कराया जा रहा है, जो अक्षय बम का पता लगाने के साथ ही बम की सूचना पुलिस को देगा।

बता दें, लोकसभा चुनाव के बीच अक्षय कांति बम ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था, जहां अब इसके बाद लगातार बम के खिलाफ कांग्रेस नेता मोर्चा खोले हुए हैं।

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ था, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था।

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया था, जहां उन्होंने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया था, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिला करने वाले अक्षय बम ने अपने शपथ पत्र में जो संपत्ति बताई थी, उसके मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम जो घड़ी पहनते हैं, उसकी कीमत भी लगभग 14 लाख रुपए के आसपास की है।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस नेता के घर हमला करने वाले बदमाश पकड़ाए, मिली ये सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+