Indore News: जन्मदिन पर आकाश विजयवर्गीय ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, संगठन को समर्पित रहा पूरा दिन
इंदौर में पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें 1000 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन हुए।
कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय के पिता एवं मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आशा विजयवर्गीय, सोनम विजयवर्गीय, कल्पेश विजयवर्गीय और परिवार के सभी सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में बधाई देने पहुंचे इंदौर शहर एवं प्रदेश से आए शुभचिंतक मौजूद थे।

इस मौके पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में भी हमने भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, और कुछ ही घंटो में 1000 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन हुए जिसमे हजार से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बने। विधानसभा-1 सदस्यता अभियान के मामले में पूरे मध्य प्रदेश में एक नंबर पर चल रही है और हमारा लक्ष्य है कि, सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाकर विधानसभा क्षेत्र क्र-1 को देश में नंबर-1 बनाए।
MP में BJP संगठन सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है। 8 लाख से ज्यादा सदस्य केवल इंदौर जिले से बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने का प्लान बैठक में संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर लिया है। इंदौर जब भी कुछ करता है तो रिकॉर्ड कायम हो जाता है। यही कारण है कि, अबकी बार BJP इंदौर से सदस्यता महाअभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ देख रहा है, जहां इस रिकॉर्ड के अंतर्गत सिर्फ इंदौर से बीजेपी को 8 लाख से ज्यादा सदस्य बनने की उम्मीद है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तोइंदौर में पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें 1000 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन हुए.
ये भी पढ़े- Indore News: 'आकाश की गलती नहीं, बायस पर केस दर्ज हो...', बल्ला कांड के फैसले पर बोले सज्जन सिंह वर्मा












Click it and Unblock the Notifications