Indore News: 'आकाश की गलती नहीं, बायस पर केस दर्ज हो...', बल्ला कांड के फैसले पर बोले सज्जन सिंह वर्मा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत कुछ समर्थकों पर निगम अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप लगा था। वहीं इस मामले पर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
स्पेशल कोर्ट ने बहुचर्चित बल्ला कांड मामले में अपना फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। वहीं इसके बाद अब इस मामले पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का बयान सामने आया है।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की, देखिए न्यायपालिका पर प्रश्न उठाने से कोई बात बनती नहीं है, जो पीड़ित है, जिसका नाम बायस है, उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई थी। आकाश और अन्य लोगों के खिलाफ, एक व्यक्ति को विधायक बनने में तमाम परिश्रम करना पड़ता है। जीवन को कई कसौटीइयों पर कसना पड़ता है, और बायस ने जब रिपोर्ट लिखाई अब राजनीतिक दबाव कहें, या जो भी कहें, उसके प्रभाव में उन्होंने बयान बदला। जज की कोई गलती नहीं है। जब पीड़ित खुद बोल रहा है कि, मैंने मरने वाले को नहीं देखा, लेकिन थाने में बयान देते समय आकाश का नाम लिया था।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की, मैं आकाश की गलती नहीं मानता। न्यायाधीश ने बायस के ऊपर झूठा प्रकरण दर्ज करने का प्रकरण, दर्ज करने का आदेश देना चाहिए, एक युवा लड़का विधायक बनता है, घटना प्रधानमंत्री तक जाती है, उनके पिता श्री को नीचे देखना पड़ता है, लेकिन जज साहब ने परीक्षण करके अपना निर्णय दिया है। पुलिस को बड़ा दोषी मानता हूं, क्योंकि राजनीतिक दबाव प्रभाव देश भर में चल रहा है। मध्य प्रदेश में खासतौर पर चल रहा है। इसलिए इस पर ज्यादा आपत्ति लेना मैं ठीक नहीं समझता।
ये भी पढ़े- Indore News: 'बल्लाकांड' मामले में कोर्ट का फैसला, आकाश विजयवर्गीय को बरी किया












Click it and Unblock the Notifications