Indore news: धीरे-धीरे सुधरने लगी इंदौर की हवा, क्या कह रहा है एयर क्वालिटी इंडेक्स, जानिए?
इंदौर की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसके तहत जहां माह अप्रैल में इंदौर शहर में एयर क्वालिटि इण्डेक्स 98.38 रहा, वहीं मई माह में शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होकर 80.66 रहा है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण में सुधार हेतु नगर निगम इंदौर, आरटीओ विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किये गये कार्यों के परिणाम स्वरूप इंदौर की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसके तहत जहां माह अप्रैल में इंदौर शहर में एयर क्वालिटि इण्डेक्स 98.38 रहा, वही मई माह में शहर का एयर क्वालिटि इण्डेक्स मैं सुधार होकर 80.66 रहा है। नगर निगम इंदौर व अन्य विभागो द्वारा इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता सुधार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है तथा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु कार्य निरंतर जारी रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहा अभियान
शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चल रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच एक ओर वृक्षारोपण करने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर में लगे पुराने वृक्षों को बचाने के लिए भी पहल की जा रही है। शहर में आगे भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसी तरह की मुहिम चलाई जाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता व पर्यावरण संरक्षण में सुधार हेतु नगर निगम इंदौर, आरटीओ विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किये गये कार्यों के परिणाम स्वरूप इंदौर की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore news: चॉकलेट और वेफर्स खाने वाले सावधान, मिलावट की आशंका में खाद्य विभाग ने लिए नमूने












Click it and Unblock the Notifications