खरगोन में लौटने लगी रौनक, अब हालात पूरी तरह सामान्य

खरगोन, 27 अप्रैल: खरगोन में अब हालात पूरी तरह से सामान्य होते नजर आ रहे हैं, जहां कर्फ्यू में मिलने वाली छूट के दौरान बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है, तो वहीं धीरे-धीरे पाबंदियों को भी हटाया जा रहा है. कर्फ्यू में मंगलवार को 9 घंटे की छूट दी गई थी, जिसमें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बाजार खुले रहे. इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी जरूरतों का सामान खरीदा. कर्फ्यू के बीच लंबे वक्त के लिए दी गई छूट के दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले, जिसके चलते बाजारों में रौनक नजर आ रही थी. वहीं अब हालात जैसे-जैसे सामान्य होते चले जा रहे हैं, वैसे-वैसे कर्फ्यू के दौरान दी जाने वाली छूट की समय सीमा भी बढ़ाई जा रही है.

khargone

कृषि मंडी खुली, बस संचालन शुरू

Recommended Video

      Khargon Violence: इब्रिश खान का Murder करने वाले 5 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

      कर्फ्यू के बीच मिली छूट के दौरान कृषि मंडी पूरी तरह से खुली रही, वहीं इस दौरान एक वाहन को ही छूट के समय में अपनी उपज लेकर आने की अनुमति दी गई. दूसरी ओर बसों के संचालन को भी अनुमति प्रदान की गई है, जिसके बाद अब कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील की समय सीमा में यात्री बस चल सकेंगी.

      शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी

      खरगोन के कई इलाकों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है. शहर के 35 से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. 64 लाख रुपए की लागत से लगने वाली सीसीटीवी कैमरे शहर की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इन कैमरो की टेक्नोलॉजी बेहद खास है, यह कैमरे 360 डिग्री पर घूमते हुए गतिविधियों को रिकॉर्ड करने की क्षमता रखते हैं.

      15 मई तक लागू रहेगी धारा 144

      शहर में आगामी 15 मई तक धारा 144 लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत बिना अनुमति के रैली और धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट पर भी पुलिस की पैनी नजर है. धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+