MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, इंदौर और भोपाल कलेक्टर बदले गए
Indore News: MP की मोहन सरकार एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है, जहां लगातार सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों की जगह बदली जा रही है. वहीं एक बार फिर मोहन सरकार की ओर से बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है.
राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है. वहीं इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को अपर सचिव बनाकर भोपाल भेज दिया गया है. आशीष सिंह इससे पहले इंदौर नगर निगम में आयुक्त रह चुके हैं, जहां वे उज्जैन कलेक्टर का दायित्व भी निभा चुके हैं. वहीं वर्तमान में सिंह बतौर भोपाल कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां अब उन्हें इंदौर कलेक्टर बनाया गया है. इधर, आशीष सिंह के इंदौर कलेक्टर बन जाने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की संभावना जताई जा रही है.

इंदौर के नए कलेक्टर आशीष सिंह इससे पहले इंदौर में निगमायुक्त पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जहां अब एक बार फिर वे इंदौर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है, साथ ही अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया है. गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभागायुक्त और शहडोल संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. साथ ही श्रीकांत बनोठ को अपर सचिव बनाकर भोपाल भेजा गया है. बता दें की इन दिनों प्रदेश की मोहन सरकार लगातार प्रशासनिक सर्जरी करते हुए अधिकारियों के तबादले कर रही है, जहां एक बार फिर मोहन सरकार की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए इंदौर और भोपाल के कलेक्टर बदले गए हैं. वहीं अब आगे भी मोहन सरकार की ओर से इसी तरह के फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications