Indore news: 'फिल्म आदिपुरुष' में गलत संवाद को लेकर कांग्रेसी नाराज, मनोज मुंतशिर का पुतला जलाया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिल्म आदिपुरुष को लेकर गुस्सा नजर आ रहा है, जहां हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले संवाद लिखने वाले लेखक मनोज मंतुशीर का पुतला दहन किया गया। इसी के साथ 3 दिन की चेतावनी भी दी गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रमेश घाटे, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदि पुरुष को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे।

मनोज मुंतशिर का पुतला जलाया
विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया की, पूरी दुनिया के अराध्य प्रभु श्री राम, भगवान हनुमान, प्रभु लक्ष्मण, माता सीता की छवि को खराब करने का काम इस फिल्म ने किया है, बेतुके संवाद लिखे गए हैं, पूरी रामायण को बदलने का सुनियोजित षड्यंत किया गया है, ऐसे ऐसे संवाद लिखे है, जो सड़क छाप है, आज की पीढ़ी पर इसका बिलकुल गलत प्रभाव पड़ेगा, भाजपा की सरकार, सेंसर बोर्ड, स्वंभू हिंदू वादी संगठन सब आंखे मूंद कर सो रहे है, इससे साफ जाहिर होता है की भाजपा के लिए प्रभु राम सिर्फ वोट पाने का माध्यम है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म के लिए संवाद लिखने दिखाने वाले लेखक मनोज मुंताशीर का पुतला जलाया और नारे लगाए "हिंदुओ के सम्मान में कांग्रेस मैदान में" आदि पुरुष फिल्म नहीं चलेगी" जय जय सिया राम का उद्घोष किया। कांग्रेस ने मांग करी है, और चेतावनी दी है की 3 दिन में अगर यह फिल्म प्रदेश में बेन नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से कविता कुशवाह, सुनील शर्मा, मनोज राठौर, सुनील चौहान, नमन कुशवाह, राधे शर्मा, आकाश राठौर, सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- Municipal By Election: मालवा में कांग्रेस का क्यों बजा डंका, दीपक जोशी इम्प्केट या दूसरी वजह, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications