Indore में आबकारी विभाग का एक्शन, छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप
इंदौर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जगहों पर छापे डाले और 8 प्रकरण कायम किये। इस कर्रवाई में एक लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा, महुआ और लहान जप्त किया गया।

इंदौर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जगहों पर छापे डाले और 8 प्रकरण कायम किये। इस कर्रवाई में एक लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा, महुआ और लहान जप्त किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उधर, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिए जाने के संकेत प्रशासन ने दिए हैं।
लगातार कार्रवाई की जा रही
सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि, यह कार्रवाई जिला उड़नदस्ता प्रभारी अनिल माथुर व नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में की गई। इसमें आबकारी अमले महू की टीमों द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। बताया गया कि, महू क्षेत्र के ग्राम मानपुर, खेड़ी सीहोद, गवली पलासिया,पत्थरनाला, गुर्जर खेड़ा व अन्य स्थानों पर पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 10 जगहों पर छापे डाले गये। इस दौरान 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया।
8 प्रकरण कायम किये
इस कर्रवाई में 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 2.7 बल्क लीटर स्प्रीट, 06 बल्क लीटर माल्ट व 550 किलो महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग एक लाख रूपये से अधिक है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर व सुनील मालवीय, आबकारी आरक्षक सावन सिसोदिया, ओम प्रकाश राठौर, हुकुम सिंह व मोहित रैकवार उपस्थित थे।कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जगहों पर छापे डाले और 8 प्रकरण कायम किये।
ये भी पढ़े- Indore news: मास्टर प्लान को लेकर मंथन, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने देखा प्रेजेंटेशन












Click it and Unblock the Notifications