Indore news: मास्टर प्लान को लेकर मंथन, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने देखा प्रेजेंटेशन
इंदौर स्मार्ट सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर उत्थान अभियान के अध्ययन दल एवं सदस्यों से मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की है।

Recommended Video

Indore के मास्टर प्लान की कवायद इंदौर से लेकर भोपाल तक चल रही है। दूसरी तरफ इंदौर के जागरूक नागरिकों, विशेषज्ञों ने स्वच्छता की तर्ज पर नम्बर वन मास्टर प्लान इंदौर का हो उस पर भी विगत कई महीनों से लगातार काम किया और इंदौर उत्थान अभियान के तहत मास्टर प्लान के प्रावधानों को तैयार किया है, जिसका पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन नीरज मंडलोई के समक्ष दिया गया। नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर उत्थान अभियान के अध्ययन दल एवं सदस्यों से मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की है। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी और इंदौर उत्थान अभियान समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।
सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन
नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, आयुक्त हर्षिका सिंह की उपस्थिति में नगरीय निकायों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता हंस कुमार जैन को संभागी के इंजीनियरों को इंदौर शहर में किए जा रहे विकास कार्यों के साथ ही उच्च गुणवत्ता की सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन के निर्देश दिए गए थे।अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि, प्रमुख सचिव महोदय के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता हंस कुमार जैन एवं नगरीय निकाय के इंजीनियरों द्वारा आज भंवरकुआं चौराहा से तेजाजी नगर तक निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया गया।
इंदौर दौरे पर प्रमुख सचिव
अधीक्षण यंत्री शर्मा द्वारा नगरी निकाय के इंजीनियरों को बताया कि, उक्त रोड का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ ही किया जा रहा है, सड़क निर्माण में डिवाइडर का निर्माण पुल पुलिया का निर्माण एवं पोल शिफ्टिंग, अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य शासन की गाइडलाइन एवं निर्धारित मापदंड अनुसार किया जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह नगरी प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दौरे पर आए, उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सड़कों पर भी हाल जाना।
ये भी पढ़े- MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान












Click it and Unblock the Notifications