Indore News: पॉलीथिन की जगह कपड़े की थैली का उपयोग करें, वरना जुर्माने के लिए तैयार रहें
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, जल जमाव, वॉटर हार्वेस्टिंग, सीवरेज आउट फाल ट्रैपिंग के साथ ही सीएल हेल्पलाईन के संबंध में सिटी बस आफिस में झोनवार समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में समस्त अपर आयुक्त, जलप्रदाय, जलयंत्रालय के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व सहायक यंत्री व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सिटी बस ऑफिस में प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक के क्रम में बैठक की गई, तथा समस्त झोनल अधिरियों को निर्देश दिये गये कि वह उनके झोन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त आवश्यक कार्य जैसे- सफाई, जलप्रदाय, सड़क, रेस्टोरेशन, स्ट्रीट लाईट, उद्यान की लाईट, सीवरेज, ड्रेनेज चैक होना आदि सभी ठीक से और व्यवस्थित रुप से हो यह देखना सुनिश्चित करें।
झोनल अधिकारी सुबह जल्दी और शाम के वक्त अपने क्षेत्र का भ्रमण अनिवार्य रुप से करें। झोन क्षेत्र में ड्रेनेज चेम्बर टुटा मिलता है, पेव्हर ब्लाक उखडे है, कचरा पडा हुआ है आदि व्यवस्था ठीक नही होने पर संबंधित झोन के झोनल अधिकारी की जिम्मेदारी मानी जावेगी। निगम द्वारा पॉलिथीन उपयोग को रोकने के लिए लगभग 50 हजार से अधिक कपड़े के थेलो का वितरण नागरीको को किया जाएगा तथा उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें अन्यथा उनके विरुद्ध भी स्पॉट फाइन की कार्यवाही की जावेगी।
आयुक्त वर्मा द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिये गये कि सफाई व्यवस्था का विशेष रुप से ध्यान रखे। समय पर डोर-टू-डोर कचरा वाहन निकले तथा डस्टबिन में कचरा नही रहे, ओपन टिपर जितनी आवश्यकता हो उतनी ट्रिप लगावें। गाडियों की माॅनिटरिंग निरंतर की जावें। सफाई व्यवस्था या अन्य कार्य हेतु जो मशीने तथा अन्य संसाधनों का उपयोग किया जाता है उसका समय समय पर मरम्मत व संधारण का ध्यान रखें।
इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा गंदे पानी की शिकायतों का निराकरण एवं वाॅटर रिचार्जिंग साफ्ट के संबंध में भी निर्देश दिये गय कि वर्षा के पूर्व कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए नागरिकों में जागरुकता लाए और उन्हे वाॅटर रिचार्जिंग के लिए प्रेरित भी करें।
ये भी पढ़े- MP News: इस काम में लापरवाही ना बरतें पटवारी, वरना हो सकती है कड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications