MP : खनिज माफियाओं के खिलाफ एक्शन, 6 ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा

खरगोन, 28 सितंबर : जिले में खनिज माफियाओं को लगातार गच्चा देकर अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी रही। खनिज अधिकारी ने बताया कि, मंगलवार को मुखबिर से कसरावद के भोईन्दा में अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिली। अवैध उत्खननकर्ता भी उनकी मुखबिरी करते हैं। इसलिए इस कार्रवाई के लिए अलग योजना बनाई गई। खरगोन से टीम के साथ गाड़ी बदल कर बड़वानी जिले की सीमा में प्रवेश किया। ठीकरी से मौका स्थल तक मोटर सायकिल से पहुंचे। साथ ही जिस वाहन से निकले थे उसे उत्खनन स्थल तक जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर भागने का रास्ता रोका गया। इसी समय खनिज अधिकारी एक बाईक से और होमगार्ड जवान अलग बाईक से मुख्य स्थल पर पहुंचे। अधिकारी को देखकर उत्खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

indore

कुछ तरह दिया कार्रवाई को अंजाम

जानकारी के मुताबिक मौके पर 6 ट्रेक्टरों को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। इसी समय कार्ययोजना के अनुसार खनिज निरीक्षण भी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गई। मौके पर मप्र खजिन (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही 6 ट्रेक्टरों को खलटाका चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा जहां लगातार जिले में अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी है कार्रवाई

मध्यप्रदेश में इन दिनों अलग - अलग जगहों पर अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में खरगोन जिले में भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खरगोन में भी अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही अब अवैध रेत परिवहन के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब खनिज माफियाओं और अवैध रेत का उत्खनन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+