Indore news: गैस टंकी ब्लैक करने वाले हो जाएं सावधान, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार
इंदौर जिले में अवैध रूप से ज्वलनशील तथा विस्फोटक सामग्री संग्रहित करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में जिला प्रशासन के खाद्य विभाग के अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में खजराना के तंजिम नगर खिजराबाद में अवैध रूप से संग्रहित 225 गैस सिलेण्डर जप्त किये गये।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस तरह का अभियान जिले में सतत् जारी रहेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आपूर्ति नियंत्रक एम.एल.मारू ने बताया कि, पुलिस क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग इंदौर द्वारा 38-बी खिजरावाद कॉलोनी, खजराना, इंदौर में संयुक्त जांच कार्यवाही की गई।

मौके पर शाकिर शाह द्वारा घने रहवासी क्षेत्र में तीन मंज़िल सकरे से मकान जिसमें 5 परिवार किराये से रहते हैं, उसके अंदर तीसरी मंजिल पर मशीन से गैस अंतरण कर 14.2 kg सिलिंडर से 19kg के कमर्शियल, 5kg/3 kg सिलिंडर में गैस भरने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर घरेलू प्रवर्ग 14.2 kg क्षमता के कुल 30 नग खाली, 19kg क्षमता व्यावसायिक 15 नग खाली, 5kg व्यावसायिक hp गैस कंपनी के 8 नग खाली, 3kg क्षमता लॉकल 43 नग भरे, कुल 96 गैस सिलिंडर, मोटर लगी एक गैस अंतरण मशीन, 5 नग गैस अंतरण पाइप, विभिन्न गैस कंपनी के सीलकैप,एक तोल कांटा रखे पाए गए।
मौके पर गैस रिफिलिंग करने वाले शाकिर शाह द्वारा राजेश जैसवाल अन्नपूर्णा एचपी गैस एजेंसी मक्सी देवास के हॉकर नामक व्यक्ति से लिया जाना और एचपीसीएल कमर्शियल शिवानंद गैस एजेंसी फूटी कोठी को कमर्शियल 19kg के सिलेंडर बेचना बताया गया। यह भी बताया कि, उक्त रहवास घर उनकी पत्नी फरज़ाना बी के नाम पर हैं। मौके पर सभी गैस सिलिंडर मय गैस अंतरण मशीन, पाइप, सील कैप, तोल कांटा को जप्ती पत्रक अनुसार जप्त कर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया। इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा अन्य दूसरी जगह 70-B तंजीम नगर मुर्गी केंद्र खजराना, इंदौर में जांच कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में हादसा, चार्टेड और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर, Video












Click it and Unblock the Notifications