Indore news: इंदौर में हादसा, चार्टेड और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर, Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बड़ा हादसा हो गया, जहां शहर के राजीव गांधी चौराहे पर एक चार्टेड बस ने बच्चों को लेने के लिए खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की, यह बस सत्यसाई स्कूल की थी, जो बच्चों को रोजाना की तरह लेने पहुंची थी। वहीं इस पूरी घटना में बच्चों और कंडक्टर को चोट आई है।
दरअसल, यह पूरी घटना राजीव गांधी चौराहे की है, जहां पर रोजाना की तरह सत्य साई स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए पहुंची थी, जहां बच्चों का इंतजार करने के दौरान ड्राइवर के द्वारा सड़क के किनारे बस को खड़ा किया गया था, तभी पीछे से आई यात्री चार्टर्ड बस में स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जहां लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही की स्कूल बस में बच्चे नहीं थे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों बसों में टक्कर होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खड़ी स्कूल बस में चार्टर्ड बस के द्वारा टक्कर मारना साफ देखा जा सकता है। वहीं इस पूरी घटना में स्कूल बस में सवार दो बच्चे चोटिल हुए हैं, तो वहीं कंडक्टर भी घायल हुआ है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
पहले हो चुका है हादसा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले सामने आ चुके हैं, जहां शहर के बायपास पर कुछ सालों पहले DPS बस हादसा हुआ था, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। वहीं इसके बाद से ही पुलिस-प्रशासन लगातार स्कूल बस को लेकर अभियान चलता रहता है, तो वहीं इंदौर में एक बार फिर चार्टर्ड बस के साथ स्कूल बस की टक्कर हो गई, गनीमत रही की स्कूल बस में बच्चे नहीं थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़े- Indore Weather News: जाते-जाते ठंड चमकी, इन जिलों में इस दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का कहर












Click it and Unblock the Notifications