MP News: आर्मी रेंज में बकरी चराने गए बच्चों को दिखा बम, हाथ में उठाते ही फटा

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां महू के तिंछा गांव के पास बकरी चराने गए बच्चों को मोर्टार बम दिखा, जहां बम को हाथ में लेते ही बम फट गया, जिसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे बकरी चराने के लिए तिंछा गांव के पास बेरछा रेंज में पहुंचे थे, जहां बच्चों को मोर्टार बम दिखाई दिया, तो बच्चों ने बम अपने हाथ में उठा लिया। वहीं हाथ में उठते ही बम फट गया, जिसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा गंभीर घायल हो गया।

Indore

महू जिले के आसपास स्थित गांव में अक्सर सेना के मोर्टार वाले जिंदा बम और कारतूस मिलते हैं, जहां ग्रामीण इन्हें पुलिस को सौंप देते हैं, या फिर पुलिस, सेना के अधिकारियों को इसकी सूचना देती है। वहीं इसके बाद सेवा के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज कर अपने साथ ले जाते हैं, लेकिन अक्सर ग्रामीण इन्हें हाथ में उठा लेते हैं, और घर ले आते हैं। यही कारण है कि, हादसा हो जाता है, अबकी बार भी कुछ इसी तरह का हादसा देखने मिला, जब बच्चे बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे, जहां उन्हें बम मिला तो उन्होंने अपने हाथ में उठा लिया। बम को हाथ में उठते ही बम फट गया है, जिसकी चलते एक बच्चे की मौत हो गई, तो वहीं एक गंभीर घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बच्चे बकरी चराने के लिए जंगल गए थे, जहां जंगल में बच्चों को मोर्टार बम दिखाई दिया। बम दिखाई देते ही बच्चों ने बम को हाथ में उठा लिया, जहां हाथ में उठते ही बम फट गया, जिसके चलते एक बच्चा घायल हो गया, तो वहीं एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं जब ग्रामीणों को इस हादसे की सूचना मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और सुना के अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बम को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़े- Indore News: डायरी पर प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ एक्शन, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+