Indore Weather News: जाते-जाते ठंड चमकी, इन जिलों में इस दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का कहर
MP में ठंड का मौसम अब अपने अंतिम चरण में है, जहां ठंड के मौसम ने आखिर आखिर में अपना जोर दिखाया है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं कश्मीर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में अपना डेरा जमा लिया है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का रुख मध्य प्रदेश की ओर हुआ है, जिसके चलते अब लगातार तापमान में गिरावट की दर्ज की जा रही है, तो वहीं ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा।

सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम का मिजाज बदला
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications