MP के बेटे ने कभी अमेरिका की सड़कों पर बेचे चश्मे, अब हॉलीवुड एक्टर्स की ज्वेलरी कर रहे डिजाइन
एक समय अमेरिका की सड़कों पर चश्मे और सेलफोन बेचने वाले अभिषेक बायस अब हॉलीवुड एक्टर्स के लिए ज्वेलरी डिजाइन करते हैं. साथ ही साथ ज्वेलरी सप्लाई करने का काम भी कर रहे हैं।

कहते हैं मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है. जी हां, इन्हीं पंक्तियों को साकार कर दिखाया है इंदौर के रहने वाले अभिषेक बायस ने, कभी अमेरिका की सड़कों पर चश्मे और सेलफोन बेचने वाले अभिषेक अब हॉलीवुड एक्टर्स के लिए ज्वेलरी डिजाइन करते हैं. साथ ही साथ ज्वेलरी सप्लाई करने का काम भी कर रहे हैं। इन दिनों अभिषेक अपनी पत्नी शेफाली के साथ इंदौर आए हैं, जहां उन्होंने अपनी सफलता की कहानी सभी के साथ साझा की है।
कुछ ऐसी है सक्सेस स्टोरी
अभिषेक बताते हैं कि,19 साल की उम्र में वे अमेरिका गए थे, जहां उनके पास जितने पैसे थे उसके आगे से ज्यादा पैसे घर का किराया देने में खर्च हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने वहां अपना खर्च उठाने के लिए चार- चार नौकरियां की, नौकरी के साथ ही उन्होंने स्टडी भी की जिसके बाद उन्हें एक्टिंग का प्लेटफार्म मिल गया, इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी मेहनत के बल पर कई शॉर्ट फिल्म्स और अनेक अनेक फिल्मों में रोल किया। वहीं इसके बाद आभूषणों का बिजनेस करने का मन बनाया, जहां उन्होंने चांदी के आइटम्स हॉलीवुड एक्ट्रेस की पसंद के हिसाब से बनाने शुरू किए, और उन्हें ऑफर किए। वहीं धीरे-धीरे अभिषेक के बनाए आइटम्स एक्टर्स को पसंद आने लगे।
हॉलीवुड एक्टर्स को ज्वेलरी उपलब्ध करा रहे
अभिषेक की माने तो अमेरिका स्थित उनके ज्वैलरी स्टोर में काम करने वाले वर्कर्स को अच्छा वेतन देते हैं।।साथ ही ज्वेलरी तैयार करने वाले लोगों का स्टाफ अलग रहता है। अभिषेक की ज्वेलरी स्टोर पर लगभग 15 से ज्यादा लोग काम करते हैं, और यह सभी लोग कई सालों से उनके साथ जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं अभिषेक ने अपने यहां काम करने वाले स्टाफ को गाड़ी और घर भी गिफ्ट किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर के रहने वाले अभिषेक अपनी काबिलियत का डंका बजा रहे हैं, जहां वे हॉलीवुड एक्टर्स को अच्छी-अच्छी ज्वेलरी उपलब्ध करा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Video: बेहद खास है बंदर और कुत्ते का याराना, देखिए अजब दोस्ती का गजब नजारा












Click it and Unblock the Notifications