छह माह के अपने ही बच्चे को खुंखार बाप ने बांके से काट दिया
नरसिंहपुर। कोई कितना खुंखार और निर्दयी हो सकता है इसका अंदाजा शायद आप और हम नहीं लगा सकते हैं। मध्य प्रदेश के एक गांव का ऐसा मामला सामने आया है जहां पिता ने अपने छह मांह के बच्चे को बांके से काट दिया है।

दरअसल म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के छीतापार गांव में एक पिता ने उस वक्त अपने छह माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया जब बच्चा अचानक रोने लगा। पवन नौरिया नाम का व्यक्ति जब अपने गन्ने के खेत में अपने बच्चे छह माह के बच्चे को खिला रहा था उसी वक्त वह रोने लगा। जिसके बाद पवन ने गन्ना काटने वाले बांके से बच्चे के चेहरे पर वार कर दिया जिसके बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।
वहीं कोतवाली थाना प्रभारी करेली, उमेश तिवारी ने कहा कि आरोपी पवन के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उमेश तिवारी का कहना है कि पवन की इस हरकत की तहकीकात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications